कोरोना: बीते दिन 1.33 लाख केस आए, 3,204 की मौत हुई

कोरोना: बीते दिन 1.33 लाख केस आए, 3,204 की मौत हुई

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देश में 1 लाख 33 हजार 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 3,204 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। राहत की बात यह रही कि 2 लाख 31 हजार 277 संक्रमित ठीक भी हुए। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज रहा रहे मरीजों की संख्या में 1.01 लाख की कमी हुई।

मंगलवार को देश में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम को छोड़कर बाकी सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए संक्रमितों से ज्यादा संक्रमित ठीक हुए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 35,949 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसके अलावा तमिलनाडु में 31,683, कर्नाटक में 29,271 और केरल में 24,117 लोग रिकवर हुए।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.33 लाख
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.31 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,204
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.83 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.41 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.35 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 17.89 लाख

15 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website