भोजशाला की वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाई जा सकती है लंदन के म्यूजियम से – उमा भारती

भोजशाला की वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाई जा सकती है लंदन के म्यूजियम से – उमा भारती

भोपाल : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लंदन के म्युजियम में रखी धार जिले की भोजशाला की नीलम जड़ित वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाए जाने की उम्मीद जताई है।

भाजपा की प्रखर नेता उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के लोखरी ग्राम में योगिनी देवी की प्रतिमा कनाडा से एवं काशी विश्वनाथ परिसर में मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा लंदन से वापस लाकर पुन: स्थापित की जा चुकी हैं।

उन्होंने आगे कहा, अब धार भोजशाला में भी वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाई जा सकती हैं इसमें कहीं कोई अड़चन नहीं केंद्र व राज्य दोनों जगह हमारी सरकारें हैं। गौरतलब है कि, ब्रिटिश म्यूजियम, लन्दन, में धार के खंडहरों से प्राप्त वाग्देवी की एक खंडित प्रतिमा है प्रतिमा के नीचे अभिलिखित लेख के अनुसार वाग्देवी की यह प्रतिमा राजा भोज की चन्द्रनगरी धारा में सूत्रधार हिरसुत मनथल (मणथल) ने बनाई थी।

इस बात का दावा किया जाता है कि, वाग्देवी की प्रतिमा भोजशाला के नजदीक खुदाई के दौरान मिली थी। इतिहासकारों के अनुसार, यह प्रतिमा 1875 में खुदाई में निकली थी। 1880 में ह्यभोपावरह्य का पॉलिटिकल एजेंट मेजर किनकेड इसे अपने साथ लंदन ले गया। वहां के ब्रिटिश म्यूजियम में यह प्रतिमा वर्तमान में भी मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website