कमलनाथ सिख दंगे और दलाली के मॉडल – विष्णु दत्त शर्मा

कमलनाथ सिख दंगे और दलाली के मॉडल – विष्णु दत्त शर्मा

भोपाल : मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से जारी की गई घोटाला शीट का जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा है कि कमलनाथ खुद को 2023 का मॉडल बताते हैं। सच्चाई यह है कि वे सिख दंगों, दलाली और गद्दारी के माॅडल जरूर हैं।

भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए शर्मा ने कहा कि कमलनाथ आपने खुद को 2023 का मॉडल बताया है, आप 2023 के मॉडल तो नहीं, आप 1984 के सिख दंगों के मॉडल जरुर हैं, आप देश की खुफिया जानकारी लीक करने के गद्दारी के मॉडल जरूर हैं, आप देश के अंदर चीन के साथ दलाली करने के मॉडल जरूर हैं।

15 महीने प्रदेश में रही आपकी सरकार दिग्विजय सिंह के इशारों पर चल रही थी, जिसमें आप करप्शन नाथ बनें और भाजपा सरकार की जनहितैषी सारी योजनाएं बंद की, आप गरीबों के हक और अधिकार छीनने के मॉडल बने।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का आरोप पत्र झूठ पत्र है। कांग्रेस के नेता इतने डरे और सहमे हुए हैं कि आरोप पत्र में किसी भी कांग्रेस नेता का फोटो तक नहीं है। न यह जानकारी है कि आरोप पत्र किसने जारी किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कमलनाथ आज भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर रहे हैं तो ग्वालियर में प्रियंका गांधी के हाथों उन्होंने जो आरोप पत्र जारी करवाया था, वह क्या था?

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि करप्शन नाथ ने आज आरोप पत्र जारी करके फिर से जनता और मीडिया को भ्रमित किया है। कांग्रेस का आरोप पत्र झूठ का पुलिंदा है। शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पहचान करप्शननाथ के रूप में होती है। कमलनाथ जब मुख्यमंत्री रहे तब उन्होंने 15 महीने की सरकार में लगभग 15 हजार करोड़ के घोटाले किए। कांग्रेस घोटालों की जननी और करप्शन की दुकान है। कमलनाथ उसी परंपरा का निर्वाह करने वाले नेता हैं।

उन्होंने कहा, प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब जनता ने देखा है कि कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़, निजी सचिव आरके मिगलानी और भांजे रतुल पुरी सहित उनके चहेतों के घर और दफ्तरों में छापे की कार्रवाई हुई, जिसमें तकरीबन 281 करोड़ रूपए की गडबड़ी पाई गई थी।

कमलनाथ के भतीजे की कंपनी पर छापेमारी में 1,350 करोड रूपए से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। इतना ही नहीं अगस्टा वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले की दलाली में भी कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी का नाम उजागर हुआ, जिसमें 7 हजार 600 करोड़ और 780 करोड़ के घोटाले सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website