राजस्थान को 1-2 दिन में मिलेगा नया मुख्यमंत्री

राजस्थान को 1-2 दिन में मिलेगा नया मुख्यमंत्री

राजस्थान कांग्रेस में चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि 1-2 दिन के अंदर राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। केरल से दिल्ली लौटे वेणुगोपाल गुरुवार सुबह सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि विवाद का निपटारा जल्द हो जाएगा। इधर, अब से कुछ देर में अशोक गहलोत भी 10 जनपथ के लिए रवाना होंगे।

सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी आज राजस्थान विवाद और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सियासी रोल पर बड़ा फैसला सुना सकती हैं। इसके पीछे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव का नामांकन है। सोनिया-गहलोत की मीटिंग के दौरान कांग्रेस अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष एके एंटोनी भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website