मेरे पास ना साइकिल ना घर; 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं :  मोदी

मेरे पास ना साइकिल ना घर; 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं : मोदी

पलामू में जनसभा में PM मोदी ने कहा कि वो संविधान में आंच नहीं आने देंगे। OBC, पिछड़े और दलितों के आरक्षण को छीनने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री ने भीड़ देखकर कहा कि आप लोगों ने JMM- कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। PM ने लोगों को वोट की ताकत बताई। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट गया। नक्सलवाद खत्म हुआ।

PM ने आगे कहा कि मां भारती का अपमान नहीं सहेंगे। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। भारत ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था। पहले कोई समय ऐसा नहीं होता था कि देश की सेवा करते-करते नौजवान सीमा पर शहीद ना होते हों। पहले ये हर महीने चलता था। आज ये सब बंद हो चुका है। ये आपके एक वोट ने किया है।

कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। आज पाकिस्तान दुनियाभर में जा-जाकर रोता है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस को PM बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। मजबूत भारत आज मजबूत सरकार ही चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website