मुलायम की सीट से बहू डिंपल लड़ेंगी चुनाव

मुलायम की सीट से बहू डिंपल लड़ेंगी चुनाव

डिंपल यादव फिर चुनावी मैदान में उतर रहीं हैं। वह मुलायम की सीट मैनपुरी से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा कर दी है। मुलायम के निधन से यह सीट खाली हुई है। इस सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग है।

डिंपल सियासी दंगल में 3 साल बाद वापसी कर रहीं हैं। 2019 में उन्होंने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें वह भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गईं थीं। तब से वह सीधे तौर पर राजनीति में नहीं उतरीं। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कौशांबी समेत कुछ सीटों पर प्रचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website