ब्रिटेन में 12 दिन का शोक, शव 4 दिन अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, भारत में भी एक दिन का शोक

ब्रिटेन में 12 दिन का शोक, शव 4 दिन अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, भारत में भी एक दिन का शोक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II का निधन हो गया है। उन्होंने 6 फरवरी 1952 में ब्रिटेन का शासन संभाला था। 8 सितंबर को उनके निधन के बाद प्रोटोकॉल के मुताबिक अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

क्वीन एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार शाही परंपरा के मुताबिक 10वें दिन यानी 19 सितंबर को किया जाएगा। अंतिम संस्कार से जुड़ी परंपराएं 12 दिन तक चलेंगी। भारत सरकार ने भी क्वीन के निधन पर एक दिन के शोक की घोषणा की है। भारत सरकार के मुताबिक, 11 सितंबर को सभी सरकारी इमारतों पर तीरंगे को आधा झुका दिया जाएगा।

स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल से उनका पार्थिव शरीर लंदन लाया जाएगा। यहां वेस्टमिंस्टर ऐबे में उनका अंतिम संस्कार होगा। महारानी को प्रिंस फिलिप के बाजू में दफनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website