कानपुर के घाटमपुर में शनिवार रात 50 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा घायल हैं। गांव वालों की मदद से पुलिस रेस्क्यू में जुटी है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। मरने वालों में 14 बच्चे और 13 महिलाएं शामिल हैं।
SP आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सभी लोग घाटमपुर के कोर्था गांव के रहने वाले हैं। घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया है। मृतकों का पोस्टमॉर्टम रात में ही किया जाएगा।