कांग्रेस की 15वीं लिस्ट, 16 नाम; मंडी से कंगना के खिलाफ विक्रमादित्य लड़ेंगे, चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को टिकट

कांग्रेस की 15वीं लिस्ट, 16 नाम; मंडी से कंगना के खिलाफ विक्रमादित्य लड़ेंगे, चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को टिकट

कांग्रेस ने शनिवार 13 अप्रैल को उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस की यह 15वीं लिस्ट है। इसमें चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा से 16 नामों का ऐलान किया। पूर्व मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से टिकट दिया गया है। मंडी से विक्रमादित्य सिंह को उतारा गया है। भाजपा ने मंडी से एक्ट्रेस कंगना रणोट को टिकट दिया है। कांग्रेस अब तक 262 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि भाजपा नपी-तुली रणनीति के तहत विपक्ष को हिंदू विरोधी और पीएम नरेंद्र मोदी को हिंदुओं का रक्षक बता रही है। इस बार चुनाव में हमारी पार्टी 2019 की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस को पिछले लोकसभा चुनाव में 52 सीटें मिली थीं।

चिदंबरम ने ये भी कहा कि इस चुनाव में ममता बनर्जी अहम रोल निभाएंगी। वे न केवल अपना किला (पश्चिम बंगाल) बचाएंगी, बल्कि I.N.D.I. गठबंधन को भी मजबूत करेंगी। I.N.D.I. अलायंस को तमिलनाडु में रिकॉर्ड जीत मिलेगी। वहीं, केरल में UDF और LDF 20 सीट शेयर करेंगे। भाजपा के हाथ कुछ नहीं लगेगा। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली में भी हम अच्छा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website