राजस्थान का फलोदी लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म, तापमान 51º, जम्मू में भी 42 डिग्री पहुंचा टेम्परेचर

राजस्थान का फलोदी लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म, तापमान 51º, जम्मू में भी 42 डिग्री पहुंचा टेम्परेचर

नई दिल्ली: आज नौतपा का तीसरा दिन है। बीते दो दिनों में राजस्थान के फलोदी में तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। नौतपा के पहले दिन यह तापमान 50 डिग्री, जबकि दूसरे दिन 51 डिग्री रहा। राज्य में रविवार को भी लू लगने से दो लोगों की मौत हुई, जिसके बाद चार दिन में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 25 हो गया है।

रविवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 37 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। एक दिन पहले यानी शनिवार को देश में सिर्फ 17 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा था। वहीं, जम्मू में तापमान 42°C और हिमाचल के ऊना में 44.4 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website