मुंबई। बी-टाउन में सोमवार को जोर शोर से होली का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी बाॅयफ्रेंड विक्की जैन और फैमिली संग इस त्योहार को मनाया। अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अपने होली सेलिब्रेशन के वीडियो शेयर की हैं।
वीडियो में अंकिता रंगो के त्योहार का जश्न मनाते हुए काफी खुश लग रही हैं। वीडियो में अंकिता विक्की पहले रंग लगाती है। इसके बाद उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेती हैं। इतना ही नहीं वह विक्की से आशीर्वाद लेने के बाद रंग से अपनी मांग भरती भी दिख रही हैं।
वीडियो में बैकग्राउंड में ‘होली के दिन ‘होली के दिन दिल मिल जाते हैं’ सॉन्ग बज रहा है। इसके अलावा एक वीडियो में दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों का यह वीडियो उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।
फैंस अंकिता के विक्की के पैर छूने पर भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।अंकिता का यूं विक्की के पैर छूना उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा है- ‘हैप्पी होली।’
बता दें कि अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। काम की बात करें तो अंकिता आखिरी बार फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ रितेश देशमुख, टाइगर श्राॅफ और श्रद्धा कपूर थे।