UAE के प्रेसिडेंट का निधन

UAE के प्रेसिडेंट का निधन

यूएई: राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद अल नह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सरकार ने खलीफा के देहांत की पुष्टि कर दी है। देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। तीन दिन तक सभी सरकारी दफ्तर और मिनिस्ट्री बंद रहेंगी। इनमें प्राईवेट सेक्टर भी शामिल है। जाएद बिन सुल्तान अल नह्यान 1071 से 2004 तक राष्ट्रपति रहे। वो देश के पहले राष्ट्रपति थे।1948 में जन्मे शेख खलीफा अबुधाबी के 16वें अमीर यानी शासक थे। उन्होंने अबुधाबी के एडमिनिस्ट्रेटिव स्ट्रक्चर यानी शासन व्यवस्था में अहम सुधार किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website