हाईनान एक्सपो इतालवी आइसक्रीम के बारे में जानने का मंच

हाईनान एक्सपो इतालवी आइसक्रीम के बारे में जानने का मंच

बीजिंग: इस साल इटली के आभूषण, रसोई उपकरण, वस्त्र, खाद्य और पेय के 80 से अधिक ब्रांडों ने विभिन्न तरीकों से चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोग वस्तु एक्सपो (हाईनान एक्सपो) में भाग लिया।

इटली के एक आइसक्रीम उपकरण उत्पादन ग्रुप ने लगातार तीन सालों से हाईनान एक्सपो में भाग लिया, जिसका मुख्यालय इटली के बोलोग्ना में स्थित है। इस ग्रुप ने वर्ष 2012 में इटालियन जेलाटो संग्रहालय की स्थापना की, जो दुनिया में पहला ऐसा संग्रहालय है।

बताया जाता है कि इस संग्रहालय में विभिन्न युगों की 20 से अधिक आइसक्रीम बनाने वाली मशीनों और उपकरणों का संग्रह किया गया। हजारों तस्वीरों, तमाम ऐतिहासिक ग्रंथों, वीडियो सामग्रियों और शिक्षण प्रयोगशालाओं के ज़रिए दर्शकों को इतालवी हस्तनिर्मित जेलाटो का इतिहास, संस्कृति और शिल्पकौशल बताया जाता है। हर साल 15 हज़ार से अधिक लोग यहां घूमने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website