रूस ने ब्लैक सी से रॉकेट दागे, यूक्रेन का हथियार डिपो तबाह किया

रूस ने ब्लैक सी से रॉकेट दागे, यूक्रेन का हथियार डिपो तबाह किया

सेवेरोडोनेट्स्क: 24 फरवरी को शुरू हुई रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूसी सैनिक लगातार यूक्रेनी शहरों में मिसाइलें दाग रहे हैं। इसी बीच सेवेरोडोनेट्स्क में जंग तेज हो गई है। यहां नदी पर बने एक पुल को रूस ने तबाह कर दिया। सेवेरोडोनेट्स्क में फंसे लोग बाहर निकलने के लिए इस पुल का इस्तेमाल कर रहे थे। इधर, टेरनोपिल इलाके के गवर्नर ने कहा कि रूस ने ब्लैक सी से रॉकेट दागे। ये हमला चोर्टकिव शहर की मिलिट्री पर हुआ। यहां रखे हथियार तबाह हो गए। ये हथियार पश्चिमी देशों ने मदद के तौर पर यूक्रेन को दिए थे। 22 लोग भी घायल हो गए।
रूस ने सेवेरोडोनेट्स्क के एक केमिकल प्लांट पर हमला किया है। यहां लगभग 300-400 यूक्रेनी सैनिक अभी भी फंसे हुए हैं। रूस ने इन सैनिकों से सरेंडर करने के लिए कहा है। खबरों के मुताबिक यहां 500 नागरिकों ने भी शरण ली थी, जो अभी भी यहां फंसे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website