योग सिखाते वक्त लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को छूता था: 5 महीने से कर रहा था गंदी हरकत

योग सिखाते वक्त लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को छूता था: 5 महीने से कर रहा था गंदी हरकत

क्‍वींसलैंड: योग सिखाने के नाम पर लड़कियों को गलत तरीके से छूने के आरोपी योग टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला ऑस्ट्रेलिया के क्‍वींसलैंड का है। यहां के एक योग टीचर पर उसकी दो स्टूडेंट्स ने योग सिखाने के दौरान गलत तरीके से छूने और यौन शोषण का आरोप लगाया था।योग टीचर पर आरोप लगाने वाली दोनों लड़कियों का कहना है कि उसके साथ बीते पांच महीने से ऐसा किया जा रहा था। आरोपी योग सिखाने और फिटनेस के नाम पर उनके प्राइवेट पार्ट्स को छूता था। शुरू में उन्होंने इग्नोर किया। लेकिन जब टीचर हद से आगे जाने लगा तो उन्होंने पुलिस में केस दर्ज कराया। आरोप लगाने वाली दोनों लड़कियों की उम्र 20 साल है।डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी योग टीचर समुद्री बीच और दूसरी सार्वजनिक जगहों पर योग सिखाया करता था। यहीं पर उसने दोनों पीड़िताओं का यौन शोषण भी किया। योग टीचर पर अब तक यौन शोषण के दो मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website