भारत की आजादी का दुबई में भी जश्न

भारत की आजादी का दुबई में भी जश्न

देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। इसके तहत भारत ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान की धूम देश की सीमाओं से बाहर भी खूब दिखाई दे रही है। दुबई के एक मॉल में अनोखे तरीके से आजादी का जश्न मनाया गया। 

मॉल में एक फ्लैश डांस का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देशभक्ति वाले गीतों पर डांस किया। इस दौरान वहां शॉपिंग करने वाले ग्राहकों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। भीड़ ने ताली बजाकर डांस कर रहे लोगों का हौसला बढ़ाया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस वीडियो को अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website