ब्रिटेन में अब तक की सबसे बड़ी अंत्येष्टि, राष्ट्रपति द्रौपदी शामिल होंगी

ब्रिटेन में अब तक की सबसे बड़ी अंत्येष्टि, राष्ट्रपति द्रौपदी शामिल होंगी

लंदन: की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन 500 विदेशी गणमान्य व्यक्तियों में शामिल हैं, जो सोमवार 19 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय की अंत्येष्टि में शामिल होंगे। महारानी ने रिकॉर्ड 70 साल तक शासन किया।

ब्रिटेन के प्रसारक निगम बीबीसी ने टिप्पणी की कि यह ’21वीं सदी में तुलना से परे एक घटना’ होगी।

द्रौपदी मुर्मू को लंदन में बकिंघम पैलेस में एक राजकीय स्वागत समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसकी मेजबानी किंग चार्ल्स-तृतीय कर रहे हैं। वह आज रविवार को विदेशी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करेंगे। पहुंचे हुए अतिथियों ने यूनाइटेड किंगडम के संसद के वेस्टमिंस्टर हॉल में एक ताबूत में रखे गए महारानी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बड़े पैमाने पर किए गए इंतजाम की देखरेख कर रहे ड्यूक ऑफ नॉरफॉक के अर्ल मार्शल ने मीडिया से कहा : “यह हमारा उद्देश्य और विश्वास है कि महारानी की राजकीय अंत्येष्टि दुनिया भर के लोगों को एकजुट करेगी।”

सेंट्रल लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर एब्बे में 2,000 से अधिक मेहमान पहुंचेंगे। महारानी का पार्थिव शरीर कई दिनों से वेस्टमिंस्टर पैलेस में है। अनुमान है कि अब तक 750, 000 ब्रितानी और विदेशी मेहमान महारानी के अंतिम दर्शन कर चुके हैं। इस आयोजन में सशस्त्र बलों के लगभग 4,000 कर्मी भाग लेंगे। अनुमान है कि टेलीविजन पर अरबों दर्शक महारानी की अंत्येष्टि देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website