बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान को शिक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र देगा 50 लाख का आपात अनुदान

बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान को शिक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र देगा 50 लाख का आपात अनुदान

इस्लामाबाद: संयुक्त राष्ट्र के ‘एजुकेशन कैन नॉट वेट’ (ईसीडब्ल्यू) ने पाकिस्तान में बाढ़ से उत्पन्न हुए आपातस्थिति और दीर्घ संकट में शिक्षा के लिए 50 लाख डॉलर का आपातकालीन अनुदान जारी करने की घोषणा की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को ईसीडब्ल्यू के हवाले से कहा कि 12 महीने का निवेश सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब और पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 80,000 से अधिक लड़कियों और लड़कों तक पहुंचेगा।

ईसीडब्ल्यू निदेशक यासमीन शेरिफ ने कहा, “जलवायु संकट एक शिक्षा संकट है। इन विनाशकारी बाढ़ ने लोगों की जान ले ली है। 22,000 स्कूलों को तबाह कर दिया है और परिवारों को अलग कर दिया है।”

उन्होंने कहा, “हमें तेजी से कार्य करने की जरूरत है। ईसीडब्ल्यू और हमारे रणनीतिक साझेदार का उद्देश्य बच्चों को जल्द से जल्द स्कूल भेजना है। बाढ़ के कारण आई शिक्षा में बाधा को दूर करना है।”

पाकिस्तान में मानसून की भारी बारिश के कारण पूरे देश में भयंकर बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website