पुलिस फायरिंग में 36 की मौत

पुलिस फायरिंग में 36 की मौत

ईरान में 22 साल की माहसा अमिनी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद विरोध प्रदर्शन अभी थमे भी नहीं थे कि एक और मामला सामने आ गया। जेहदान शहर में 15 साल की बलोच लड़की से रेप के विरोध में प्रदर्शन हुए। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की जिसमें 36 लोगों के मारे जाने की खबर है।

गुस्साए लोग सरकारी ऑफिसों और पुलिस स्टेशनों में आग लगा रहे हैं। शुक्रवार को नमाज के बाद बलोच समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और इन्होंने नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की।

पिछले सप्ताह एक पुलिस कमांडर पर एक 15 साल की एक बलोच लड़की के बलात्कार के आरोप लगे थे। ईरान के प्रमुख सुन्नी धर्मगुरू मौलवी अब्दुल हमीद ने इस लड़की से रेप की पुष्टि की थी। ईरान के दक्षिण-पूर्वी सिस्तान और बलोचिस्तान प्रांत में सुन्नी बलोच आबादी रहती है।

आरोपी कमांडर का नाम कर्नल इब्राहिम खूचाकजई है। वह शिया मुस्लिम है। पीड़ित लड़की सुन्नी है। शुक्रवार को बलोच समुदाय के नेताओं ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website