कंबोडिया में ओमिक्रॉन के 94 नए मामले

कंबोडिया में ओमिक्रॉन के 94 नए मामले

नोम पेन्ह : कंबोडिया में 9 नए संक्रमणों का पता चलने के बाद देश में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के पुष्ट मामले बढ़कर 94 हो गए हैं। ये जानकारी प्रधानमंत्री सैमडेच टेको हुन सेन ने बुधवार को दी।

उन्होंने महिला एथलीट ओक सेरेमॉम के लिए एक नकद पुरस्कार समारोह के दौरान कहा, “कंबोडिया में पाश्चर इंस्टीट्यूट (मंगलवार शाम को) द्वारा 9 नए ओमिक्रॉन मामलों की पुष्टि की गई है। ये सभी हवाई मार्ग से कंबोडिया में प्रवेश करने वाले यात्रियों में पाए गए हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हुन सेन ने कहा कि अब तक, कंबोडिया में 94 ओमिक्रॉन मामले दर्ज किए गए हैं और सभी बाहरी मामले हैं, ओमिक्रॉन वेरिएंट को सामुदायिक घरेलू उपचार से फैलने से रोकना मुश्किल है।

उन्होंने कहा, “सभी ओमिक्रॉन मरीजों को कोरोना के अस्पतालों में इलाज करवाना होगा, क्योंकि घरेलू उपचार की अनुमति नहीं है।”

24 नवंबर, 2021 को दक्षिण अफ्रीका से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को पहली बार ओमिक्रॉन वेरिएंट की सूचना दी थी और इसे डब्ल्यूएचओ ने वेरिएंट ऑफ कंसर्न के रूप में वर्गीकृत किया था।

दक्षिण पूर्व एशियाई देश में 14 दिसंबर को घाना से लौट रही एक गर्भवती कंबोडियाई महिला में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website