ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी के एक मॉल में शनिवार दोपहर चाकूबाजी हुई। इसमें 5 लोगों की मौत की खबर है। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं। इनमें 9 महीने का बच्चा शामिल है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की फायरिंग में हमलावर मारा गया है।
पुलिस को खबर मिली थी कि एक शख्स मॉल में चाकू लेकर घूम रहा है। जब तक पुलिस मॉल पहुंची तब तक हमलावर कई लोगों को चाकू मार चुका था। उसे रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग शुरू की। एक गोली हमलावर को लगी जिससे उसकी मौत हो गई।