अमेरिका, रूस ने परमाणु हथियार नियंत्रण संधि 5 साल के लिए बढ़ाई

अमेरिका, रूस ने परमाणु हथियार नियंत्रण संधि 5 साल के लिए बढ़ाई

वाशिंगटन/मॉस्को, | रूस और अमेरिका ने आधिकारिक रूप से सामरिक हथियारों में कमी के लिए नई संधि (न्यू स्टार्ट) की अवधि पांच साल के लिए बढ़ा दी है, क्योंकि दोनों देशों के बीच अहम परमाणु समझौते के विस्तार पर समझौता हो गया है। दोनों देशों के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि उसने अमेरिकी दूतावास के साथ संधि के विस्तार के लिए आवश्यक सभी घरेलू प्रक्रियाओं को पूरा करने पर राजनयिक नोट्स का आदान-प्रदान किया।

इसने कहा, “नई स्टार्ट संधि 5 फरवरी, 2026 तक किसी भी बदलाव या एडिशन के बिना जिस स्वरूप में इस पर हस्ताक्षर किया गया है, उसी अनुसार ऑपरेट होगी।”

मंत्रालय के अनुसार, 26 जनवरी को रूस और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के बीच टेलीफोन पर बातचीत इस विकास के लिए महत्वपूर्ण थी।

मंत्रालय ने कहा कि रूस नए परिणाम हासिल करने के लिए अमेरिका के साथ रचनात्मक बातचीत जारी रखने को तैयार है। इससे दुनिया में रणनीतिक स्थिरता मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website