प्रेगनेंसी में बैंगन खाने से पहले जान लें इसके फायदे व नुकसान

प्रेगनेंसी में बैंगन खाने से पहले जान लें इसके फायदे व नुकसान

भारत के लोग बैंगन बड़े स्वाद से खाते हैं। इसे सब्जी, भर्ता, पकौड़े अलग-अलग तरीकों से खाया जाता है। यह टेस्टी होने के साथ विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, फोलिक एसिड, एंटी-वायरल गुण होते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी बूस्ट होकर बीमारियों से बचाव रहता है। ऐसे में प्रेगनेंट महिलाएं को भी इसे डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। मगर गर्भावस्था के दौरान बैंगन खाने से फायदे के साथ नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें इसका सेवन करने से पहले इसके फायदे व नुकसान के बारे में जान लेना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको प्रेगनेंसी में बैंगन खाने के फायदे व नुकसान के बारे में बताते हैं…

गर्भावस्था में फायदेमंद रहेगा बैंगन

कई महिलाएं इसे गर्भावस्था में खाने से परहेज रखती है। मगर बैंगन में फोलिक एसिड, विटामिन ए, ई, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व अन्य पोषक तत्व होने से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे शिशु का बेहतर विकास होने के साथ लाल रक्‍त कोशिकाएं बढ़ती है। ऐसे में इस दौरान महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए। 

​प्रेग्‍नेंसी में बैंगन खाने के अन्य फायदे…

PunjabKesari

इम्यूनिटी बढ़ाएं

इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। थकान, कमजोरी व शरीर में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इसमें विटामिन ए, ई अधिक होने से शिशु का बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। 

ब्‍लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

इस दौरान महिलाओं को ब्लड प्रेशर के जुड़ी समस्याएं रहती है। ऐसे में इससे बचने के लिए बैंगन का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। 

बच्चे के विकास में फायदेमंद 

इसमें विटामिन ए, बी, ई, कैल्शियम, फाइबर, कॉम्‍प्‍लेक्‍स और नाइसिन होता है। इससे गर्भ में भ्रूण के सही विकास होने में मदद मिलती है। 

मजबूत पाचन तंत्र 

इसमें फाइबर होने से पेट व आंतों स्वस्थ रहती है। यह आंतों को साफ करके पाचन संबंधी परेशानियां दूर करने में मदद करता है। ऐसे में अपच, पेट दर्द, कब्ज आदि समस्याओं से राहत मिलती है। 

PunjabKesari

डायबिटीज का खतरा होगा कम

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को जेस्‍टेशनल डायबिटीज होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में इससे बचने व ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए बैंगन का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। यह शरीर में शुगर की मात्रा को सही रखने में मदद करता है। 

तो चलिए अब जानते हैं अधिक मात्रा में बैंगन खाने से होने वाले नुकसान के बारे…

एलर्जी की समस्या

अधिक मात्रा में बैंगन का सेवन करने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है। ऐसे में स्किन में जलन, खुजली व रैशेज होने लगते हैं। 

प्रीमैच्‍योर डिलीवरी का खतरा

इसे बनाने से पहले अच्छे से धोएं। असल में, बैंगन टॉक्‍सोप्‍लाज्‍मोसिस से युक्‍त मिट्टी में उगता है। ऐसे में इसे सही से धोकर ना खाने से प्रीमैच्‍योर डिलीवरी का खतरा रहता है। 

एसिडिटी की परेशानी

इसके सेवन से कई महिलाओं को एसिडिटी की शिकायत भी हो सकती है। इसके कारण पेट दर्द, बैचेनी, घबराहट आदि का भी सामना करना पड़ सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website