IND vs ENG: मजबूत स्थिति में भारत, विराट-जडेजा क्रीज पर

IND vs ENG: मजबूत स्थिति में भारत, विराट-जडेजा क्रीज पर

लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 270 से अधिक रन बना लिए हैं। विराट कोहली और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के पास 179 रन से अधिक की बढ़त हो चुकी है। बता दें भारत ने चौथे दिन का खेल 270/3 से आगे खलना शुरू किया है।

95 ओवर का होगा खेल
तीसरे दिन का खेल खराब रौशनी की वजह से समय से पहले खत्म हो गया था। इसकी भरपाई आज चौथे दिन के खेल में होगी। अगर मौसम सही रहा तो आज 95 ओवर डाले जाएंगे। यानी आज आधे घंटे का खेल अधिक होगा।

तीसरे दिन रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। हालांकि राहुल अपने अर्धशतक से चूक गए और 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित और पुजारा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की मजबूत साझेदारी की। इस दौरान रोहित ने विदेश में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया जबकि पुजारा ने सीरीज का दूसरा अर्धशतक जड़ा। हालांकि रोहित (127) और पुजारा (61) रन बनाकर एंडरसन का शिकार हुए। इसके बाद दिन का खेल खराब रौशनी की वजह से जल्दी खत्म करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website