रामबन लैंडस्लाइड- अबतक 30 घर टूटे, 55 परिवारों का रेस्क्यू

रामबन लैंडस्लाइड- अबतक 30 घर टूटे, 55 परिवारों का रेस्क्यू

जम्मू में रामबन-गूल रोड पर लैंड स्लाइड हो रहा है। करीब 1 किलोमीटर तक की जमीन धंसने के बाद रामबन से 6 किलोमीटर दूर पेरनोट गांव में करीब 30 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लैंड स्लाइड के बाद स्थानीय प्रशासन ने 55 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। लेकिन इलाके में हाे रही बारिश के कारण हालात खतरनाक होते जा रहे हैं।

इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने जा रही है। ऐसे में रामबन में लैंड स्लाइड की घटना यात्रा पर असर डाल सकती है। काफिला जम्मू के भगवती नगर बेसकैंप से उधमपुर, पटनीटॉप से रामबन होते हुए अनंतनाग तक जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website