मध्यप्रदेश की 46 नगरीय निकाय में मतदान

मध्यप्रदेश की 46 नगरीय निकाय में मतदान

मध्यप्रदेश के 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों में आज वोटिंग हो रही है। अब तक 52% से ज्यादा मतदान हो चुका है। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता वोट डाल सकेंगे। इस चुनाव में 46 नगरीय निकायों में 3422 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 25 पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों में हो रहे चुनाव में नाम वापसी के बाद 3422 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मतदान के दिन भाजपा का इलेक्शन मैनेजमेंट वॉर रूम सुबह 8 बजे से निकाय चुनाव पर नजर बनाए हुए है। चुनाव प्रबंधन के प्रदेश संयोजक प्रदीप त्रिपाठी से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री सुबह से मतदान की जानकारी, फीडबैक ले रहे हैं। मतदान केंद्रों में गड़बड़ी, कांग्रेस के नेताओं की गुंडागर्दी जैसी शिकायतों को चुनाव आयोग भेजा जा रहा है। दोपहर 1 बजे तक बीजेपी के वॉर रूम में कुल 17 शिकायतें आईं। इनमें सबसे ज्यादा छिंदवाड़ा से 8, अलीराजपुर से 4 शिकायतें आईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website