ब्राह्मण महापंचायत में पहुंचे 10 लाख विप्र बंधु, हेलीकाप्टर से हुई पुष्प वर्षा

ब्राह्मण महापंचायत में पहुंचे 10 लाख विप्र बंधु, हेलीकाप्टर से हुई पुष्प वर्षा

जयपुर: विप्र सेना द्वारा आयोजित जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आज रविवार को ब्राह्मण महापंचायत अद्वितीय, ऐतिहासिक और अविस्मरणीय। मंच से वक्ताओं ने इस भव्य कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहली बार उन्होंने ब्राह्मणों के ऐसे विशाल महासमागम को देखा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु एकत्रित हुए हैं। इस कार्यक्रम को लेकर भारत के कई राज्यों से जयपुर में 10 लाख से अधिक ब्राह्मण लोग आए, जिसमें जाम में फंसे होने के कारण आयोजन स्थल विद्याधर नगर स्टेडियम तक तीन से चार लाख लोग ही पहुंच पाए।मंच पर सिर्फ साधु-संतों को ही जगह दी गई। विभिन्न ब्राह्मण समाज के संगठन पदाधिकारी, सांसद, एमएलए और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।ब्राह्मण महापंचायत के कार्यक्रम को केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तरप्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा,चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी, चौमूं विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व एमएलए और मंत्री अरुण चतुर्वेदी, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा सहित कई अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भगवान परशुराम का डाक टिकट जारी किया और संबोधित करते हुए कहा कि आपकी यह शक्ति और एकता राष्ट्र निर्माण में लगे और अधर्म को दूर करें। आप लोग धर्म को धारण करने और धर्म की रक्षा करने वाले हो। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि मैं आपका भाई हूं, मुझे कभी सर मत बोलना। मुझे कभी अश्विनी जी मत बोलना मुझे केवल अश्विनी भाई बोलना। उन्होंने कहा कि राजस्थान को रेल बजट में 10 साल पहले 600 करोड़ मिलते थे और अब 9532 करोड़ मिल रहा है। राजस्थान के 82 रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनने जा रहे हैं।विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाडी ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरे देश के विभिन्न राज्यों से 10 लाख से अधिक ब्राह्मण बंधु आए हैं। शहर की सड़कें जाम है, इसलिए कार्यक्रम स्थल तक तीन से चार लाख विप्र बंधु ही पहुंच पाए। उन्होंने पुजारी और साधुओं पर होने वाले जानलेवा हमले पर मांग करते हुए कहा कि उनकी रक्षा के लिए सरकारों को पूरा प्रयास करना चाहिए, अन्यथा हमें आगे आकर प्रयास करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website