पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आठ विधायकों के साथ, जो हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें, 14 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडीस कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए थे।
सावंत रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक समन्वय बैठक में शामिल हुए, जिसके बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह रविवार को बाद में दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
सावंत ने कहा, सभी आठ नए सदस्य और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष (सदानंद तनवड़े) भी मेरे साथ दिल्ली जा रहे हैं। हम प्रधानमंत्री से मिलेंगे और गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलने की कोशिश करेंगे।