जबलपुर: शहर के कैफे प्रेमी जोड़ों के लिए अड्डा बन चुके हैं। जहां प्रेमी युगल को केबिन में बैठकर कुछ भी करने की छूट दे दी जाती है। ऐसा ही एक मामला मदन महल में सामने आया है।
मदन महल थाना क्षेत्र में स्नेह नगर लिंक रोड पर किंग्स लैंडिंग कैफे में शनिवार को पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचते ही कैफे में हड़कंप मच गया। कैफे के अंदर बने छोटे-छोटे केबिन में करीब पांच प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले, जिन्हे थाने लाकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया। मदन महल पुलिस ने बताया कि कैफे में मिले लड़के-लड़कियों से पूछताछ की गई, तो सभी नाबालिग निकले, जिसके बाद सभी के परिजनों को थाने बुलाया गया और समझादश देने के बाद लड़के-लड़कियों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा कैफे में पूर्व में भी छापा मारकर हुक्का पकड़ा गया था। शहर में इस तरह के अन्य और भी कई कैफे अवैधानिक रूप से चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने यहां की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।