कैप्टन अमरिंदर सिंह मिले अमित शाह से, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

कैप्टन अमरिंदर सिंह मिले अमित शाह से, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 सितंबर को भाजपा में शामिल होंगे। उनके करीबी पंजाब के 5-6 पूर्व मंत्री भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। साथ ही अमरिंदर की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय होगा।

बता दें कि भाजपा पंजाब में पार्टी का पुनर्गठन करने की तैयारी में हैं, क्योंकि वर्तमान भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसे में पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय होने के बाद पार्टी कैप्टन और उनके करीबियों को पंजाब में अहम जिम्मेदारियां सौंप सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website