कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर दुष्कर्म का केस दर्ज

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर दुष्कर्म का केस दर्ज

धार पुलिस ने पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ घरेलू हिंसा और रेप का केस दर्ज किया है। 38 वर्षीय महिला ने पहले शिकायत जबलपुर थाने में की थी, जहां से धार पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद प्रकरण प्रकरण दर्ज किया गया। विधायक पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने विधायक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अप्राकृतिक कृत्य की धारा 376, 377, 498 ए सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उमंग सिंघार MP की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में वन मंत्री रहे हैं। सिंघार पर धार जिले की गंधवानी विधानसभा से 3 बार के विधायक हैं। सिंघार कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव होने के साथ ही कई प्रदेशों के प्रभारी भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website