सुष्मिता-ऐश्वर्या की फोटो कमरे में लगाती थीं प्रियंका चोपड़ा

सुष्मिता-ऐश्वर्या की फोटो कमरे में लगाती थीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में बात की। प्रियंका ने कहा कि वो 1994 में ऐश्वर्या राय बच्चन के मिस वर्ल्ड जीतने और उसी साल सुष्मिता सेन के मिस यूनिवर्स बनने की खबरों की कटिंग अपने पास रखती थीं। उनके कमरे में एक कोलाज था, जिसमें उन्होंने वो कटिंग लगाई थी।

कैवनॉघ जेम्स द्वारा रीड द रूम को दिए पॉडकास्ट में, प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि भारत में ब्यूटी कॉन्टेस्ट को बहुत एडमायर किया जाता है। प्रियंका की मानें तो, मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड जैसे कॉन्टेस्ट को देश में बहुत ज्यादा सम्मान दिया जाता है।

अमेरिका के साथ तुलना करते हुए प्रियंका ने कहा- मुझे लगता है कि अमेरिका में ऐसे कॉन्टेस्ट की रेपिटेशन बहुत खराब होती है, लेकिन हमें पहले इस बात की जानकारी नहीं थी। प्रियंका ने खुलासा किया कि वो ब्यूटी कॉन्टेस्ट में तब इंटरेस्टेड हुईं, जब इंडिया इन सब में पार्टिसिपेट करने लगा और उनकी फैमिली बैठकर ये सभी कॉन्टेस्ट देखा करती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website