सुपरस्टार के अंतिम दर्शन करने जुटे थे 30 लाख फैंस

सुपरस्टार के अंतिम दर्शन करने जुटे थे 30 लाख फैंस

अगर कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार जिंदा होते तो आज वे अपना 49वां जन्मदिन मना रहे होते। 29 अक्टूबर 2021 को पुनीत की मौत हार्टअटैक से हुई थी। मौत की खबर फैलते ही सरकार ने पूरे बेंगलुरु शहर में धारा 144 लगा दी और शराब की बिक्री दो दिन के लिए रोक दी। फैंस बेंगलुरु में जुटने लगे।

जहां पुनीत का शव रखा गया, वहां करीब 30 लाख लोग जमा हो गए। अंतिम दर्शन के लिए कई किलोमीटर लंबी लाइन लगी। 10 फैंस की मौत हो गई, किसी ने सुसाइड किया तो कोई सदमे में हार्ट अटैक से मरा।

पूरे कन्नड़ सिनेमा में पुनीत राजकुमार का क्रेज ही ऐसा था। वो सुपर स्टार राजकुमार के बेटे थे। पुनीत कन्नड़ के हाईएस्ट पेड एक्टर भी थे, जिनकी 14 फिल्में लगातार 100 दिनों तक थिएटर में लगी रहीं। पुनीत के लिए फैंस में दीवानगी सिर्फ उनकी एक्टिंग के कारण ही नहीं थी। वो रियल लाइफ में भी उतना ही दरियादिल थे। समाजसेवा के लिए 26 अनाथ आश्रम और गरीब बच्चों के लिए 46 फ्री स्कूल चला रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website