साथ क्या निभाएंगे’ म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक जारी

साथ क्या निभाएंगे’ म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक जारी

मुंबई, | सोनू सूद और निधि अग्रवाल का आने वाला म्यूजिक वीडियो ‘साथ क्या निभाएंगे’ के फर्स्ट लुक का अनावरण किया गया। सोनू के प्रशंसक इस वीडियो को लेकर काफी उत्साहित हैं। वीडियो के निर्माता को उम्मीद है कि वीडियो जारी होने के बाद प्रशंसकों का और अधिक प्यार मिलेगा।

वीडियो का निर्देशन फराह खान ने किया है और सोनू ने सोशल मीडिया पर वीडियो का पहला लुक जारी किया।

वीडियो देसी म्यूजिक फैक्ट्री द्वारा निर्मित है। फस्र्ट लुक की प्रतिक्रिया को देखते हुए, देसी म्यूजिक फैक्ट्री के एमडी, अंशुल गर्ग ने कहा, “मैं इस विशेष गीत के लिए ऐसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ सहयोग करके बहुत खुश हूं। हम घोषणा से मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं, उम्मीद करते हैं कि दर्शक गाने पर भी अपना प्यार बरसाएंगे”

यह गाना 90 के दशक का मशहूर गाना ‘साथ क्या निभाएंगे’ का रीक्रिएटेड वर्जन है और इसे अल्ताफ राजा और टोनी कक्कड़ ने गाया है।

म्यूजिक वीडियो का टीजर 5 अगस्त को रिलीज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website