आयुष शर्मा ने कहा कि सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी के वक्त वे कमाते नहीं थे। वे अपने घर से पैसे मंगाते थे और उसी से खर्चे चलाते थे। आयुष ने सलमान के सामने भी यही बात बताई थी। सलमान ने अपनी बहन का हाथ देने से पहले आयुष की कमाई के बारे में सवाल किया था।
आयुष ने सलमान से कहा कि वे एक भी रुपए नहीं कमाते। सलमान को आयुष की यह ईमानदारी बहुत पसंद आई। उन्होंने खुश होकर बहन अर्पिता की शादी आयुष से पक्की कर दी।
अर्पिता ने घर पर मूवी के लिए बुलाया तभी हुई सलमान से मुलाकात
आयुष शर्मा ने भारती सिंह के चैट शो में कहा- एक दिन अर्पिता ने मुझे अपने घर मूवी और डिनर के लिए बुलाया। रात के एक बजे थे। हम लोग डिनर करके मूवी देख रहे थे, तभी सलमान आए। वे घर के अंदर आए तो मैं उनके पीछे जाकर खड़ा हो गया।
मेरे दिमाग में वो लाइन चल रही थी- जब प्यार किया तो डरना क्या। मैंने तुरंत अपना परिचय दिया। मैंने कहा- हैलो सर, मेरा नाम आयुष शर्मा है। जवाब में उन्होंने भी कहा- मेरा नाम सलमान खान है। इतना कहकर वे वहां से चले गए।