प्रियंका-दिलजीत के साथ फिल्म बनाना चाहते थे बोनी कपूर

प्रियंका-दिलजीत के साथ फिल्म बनाना चाहते थे बोनी कपूर

बोनी कपूर, दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन तभी प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना ली और हॉलीवुड फिल्मों में काम करने लगीं। इस कारण बोनी कपूर की फिल्म बनने से पहले ही ठंडे बस्ते में जा गिरी।

कनेक्ट एफएम कनाडा को दिए एक इंटरव्यू में बोनी ने दिलजीत के बारे में बात की। उन्होंने कहा- वे (दिलजीत) हमेशा एक अच्छे एक्टर रहे हैं। बहुत समय पहले मैंने उनके और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक फिल्म बनाने की प्लानिंग की थी। उस फिल्म का नाम सरदारनी रखा जाना था। तभी प्रियंका को अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको का ऑफर आ गया। उन्होंने हमें कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा था।

बोनी ने बताया कि इसके बाद भी प्रियंका ने उस सीरीज के ऑफर को स्वीकार कर लिया था। उन्होंने आगे कहा- इस कारण हमें हार माननी पड़ी। इस सीरीज को करने के बाद वे फंस गईं। सीरीज में उनके काम को बहुत पसंद किया गया था। अच्छी एक्टिंग के आधार पर उन्हें और प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले। इसके बाद उन्होंने वहीं पर ही अपना करियर बनना शुरू कर दिया। नतीजतन हमारी वो फिल्म ठंडे बस्ते में जा गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website