महज 16 साल की उम्र में मिस यंग इंडिया का खिताब जीतना और फिर यश चोपड़ा जैसे डायरेक्टर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘त्रिशूल’ से डेब्यू करना कोई छोटी बात तो नहीं?वो भी एक ऐसी लड़की के लिए जिसके परिवार में फिल्में देखी तक ना जाती हों। यह लड़की थी 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन जो आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं।पूनम बीते 46 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि, करियर में 90 फिल्में करने के बाद भी इन्हें अब तक कोई अवॉर्ड नहीं मिला।आज पूनम के जन्मदिन पर जानिए कि कैसे डॉक्टर बनने का सपना छोड़कर वो एक्ट्रेस बनीं और क्यों 10 साल काम करने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली पूनम का जन्म 1962 में UP के कानपुर में हुआ था। उनके पिता अमरीक सिंह इंडियन एयरफोर्स में इंजीनियर और मां गुरुचरण कौर स्कूल प्रिंसिपल थीं।
कुछ सालों बाद पिता का ट्रांसफर हुआ तो पूनम परिवार के साथ चंडीगढ़ पहुंच गईं। यहां उन्होंने कार्मल कॉन्वेंट स्कूल से अपनी पढ़ाई शुरू की।