आदित्य-अनुष्का की संगीत सेरेमनी में छाईं वाणी कपूर, शिमरी लहंगे में रिया चक्रवर्ती ने मारी एंट्री

आदित्य-अनुष्का की संगीत सेरेमनी में छाईं वाणी कपूर, शिमरी लहंगे में रिया चक्रवर्ती ने मारी एंट्री

मुंबई। एक्टर आदित्य सील आज, 21 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे।  शनिवार कपल की संगीत सेरेमनी पर खूब धमाल हुआ, जहां बॉलीवुड स्टार्स ने अपने-अपने अंदाज में शिरकत की। वहीं एकट्रेस रिया चक्रवर्ती और वाणी कपूर ने भी फंक्शन में धांसू एंट्री मारी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं।

Bollywood Tadka


वाणी कपूर
एक्ट्रेस वाणी कपूर के लुक की बात करें तो इस सेरेमनी को अटैंड करने के लिए उन्होंने लहंगा लुक कैरी किया। ऑफ ग्रीन लहंगे में वाणी की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

Bollywood Tadka

इसके साथ उन्होंने मैचिंग पर्स कैरी किया है और इस लुक को ओपन हेयर्स के साथ स्टाइल किया है, जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। लुक से फैंस को दीवाना बनाते हुए एक्ट्रेस कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।

Bollywood Tadka


रिया चक्रवर्ती
वहीं रिया चक्रवर्ती क्रीम कलर का शिमरी लहंगा पहन संगीत सेरेमनी में पहुंची, जहां वो अपने लुक से लाइमलाइट बटोरती नजर आईं।

Bollywood Tadka

रिया ने भी अपने लुक को ओपन हेयर्स के साथ ही कंप्लीट किया है। चलते हुए मीडिया के सामने हुए रिया परफेक्ट पोज दे रही हैं।

Bollywood Tadka


बता दें, सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद पहली बार किसी बॉलीवुड पार्टी में रिया चक्रवर्ती ने शिरकत की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website