मप्र में 15 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंडी

मप्र में 15 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंडी

मध्यप्रदेश में पड़ रही हल्की ठंड पर ब्रेक लग गया है। हिमालय में बर्फबारी नहीं होने का सीधा असर मौसम पर पड़ा है। दिवाली के दूसरे दिन से वातावरण में हल्की सी गर्मी महसूस हो रही है। दिन-रात के तापमान में भी उछाल देखने को मिला है। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि अभी 5 दिन तक इसी तरह का तापमान रहेगा। इससे पहले दिवाली पर हिमालय में हो रही बर्फबारी के कारण ठंड पड़ रही थी।

मौसम वैज्ञानिक हुसैन का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ (पाकिस्तान से आ रही हवाएं) अभी कमजोर हैं। हवाएं हिमालय के काफी ऊपर से जा रही हैं। यही कारण है कि मौसम शुष्क होने के बाद भी ज्यादा ठंड नहीं पड़ रही। हिमालय में बर्फबारी नहीं होने से हवाएं स्ट्रांग नहीं हैं। बर्फबारी होने से हवाएं स्ट्रांग होंगी और यह नीचे की तरफ आएंगी। इसके बाद मध्यप्रदेश में ठंडक का असर दिखाई देने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website