भाजपा का आरोप-राहुल की यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

भाजपा का आरोप-राहुल की यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

भोपाल: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में है। राज्य में यात्रा के तीसरे दिन एक कथित वीडियो ने सियासी हलचल पैदा कर दी है। भाजपा जहां भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा करार दे रही है, वहीं कांग्रेस वायरल हो रहे वीडियो को छेड़छाड़ कर तैयार किया गया करार दे रही है। भारत जोड़ो यात्रा राज्य में तीसरे दिन खरगोन के खेराद गांव से आगे बढ़ते हुए इंदौर की तरफ जा रही है। इसी दौरान एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा, “भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है?”

मुख्यमंत्री चौहान ने आगे कहा, “पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website