18 महीने बाद सिंगल डिजिट में थोक महंगाई

18 महीने बाद सिंगल डिजिट में थोक महंगाई

अक्टूबर महीने में थोक महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, होलसेल प्राइस-बेस्ड इन्फ्लेशन (WPI) 8.39% पर आ गई है। इससे पहले सितंबर में ये 10.70%, अगस्त में 12.41% और जुलाई में 13.93% पर थी। पिछले साल अक्टूबर 2021 में WPI 13.83% रही थी।

लगातार 18 महीनों तक डबल डिजिट में बने रहने के बाद WPI अब 19वें महीने में सिंगल डिजिट में आई है। इतना ही नहीं मार्च 2021 के बाद से पहली बार WPI सबसे कम हुई है। मार्च 2021 में WPI 7.89% पर थी। WPI को कमोडिटी की कीमतों में गिरावट से मदद मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website