ललितपुर दुष्कर्म मामले में प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर निशाना, कहा बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था को दबाया

ललितपुर दुष्कर्म मामले में प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर निशाना, कहा बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था को दबाया

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ललितपुर में 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है। इस तरीके की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। प्रियंका गांधी ने ललितपुर की घटना पर एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कहा, ललितपुर में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा बलात्कार की घटना दिखाती है कि बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है।

अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वो शिकायत लेकर जाएंगी कहां? क्या उप्र सरकार ने थानों में महिलाओं की तैनाती बढ़ाने, थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से सोचा है? कांग्रेस पार्टी ने अपने महिला घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे थे।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, आज ललितपुर है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा और महिला हितैषी कानून व्यवस्था के लिए गंभीर कदम उठाने ही होंगे।

वहीं इससे पहले समादवादी पार्टी की तरफ से भी ट्वीट कर कहा गया कि चंदौली में एक मासूम बेटी के साथ रेप और हत्या के आरोपों के बाद यूपी की योगी जी की पुलिस पर ललितपुर के पाली में पुलिसवालों द्वारा सामूहिक बलात्कार का आरोप लगा है।

इसके साथ ही इस मसले पर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पीड़िता न्याय के लिये थाने पहुंची तो दरोगा ने भी उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बना लिया।

मुख्यमंत्री योगी से सवाल पूछते हुए आप नेता संजय सिंह ने कहा, आपकी पुलिस ने चंदौली में एक बेटी की हत्या की, ललितपुर में किशोरी से बलात्कार किया। इन खाकी वर्दी के दरिंदों पर बुलडोजर कौन चलायेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website