महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन 4,000 केस, यह 3 महीने में सबसे ज्यादा; मास्क लगाना अनिवार्य

महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन 4,000 केस, यह 3 महीने में सबसे ज्यादा; मास्क लगाना अनिवार्य

मुंबई: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,945 मामले सामने आए। यह बीते दो दिन से 4 हजार के करीब बने हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को 4,041 केस आए थे। यह बीते तीन महीने में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 11 मार्च को 4,194 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इधर, महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। शुक्रवार को कोरोना पर मीटिंग में CM उद्धव ठाकरे ने मामले बढ़ने पर आने वाले समय में कड़ी पाबंदियों का संकेत भी दिया था।शुक्रवार को 2,672 मरीज ठीक हुए, जबकि 26 संक्रमितों की मौत हो गई। अब 2,162 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में अब तक 4.32 करोड़ लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 4.26 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 5.24 लाख ने जान गंवाई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों को 3 जून को पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार के पांच राज्यों महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु को बढ़ते कोरोना केस को रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करवाने को कहा है। मंत्रालय ने इन राज्यों को कोरोना के संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए “सख्त निगरानी बनाए रखने और पहले जैसी कार्रवाई करने को कहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website