महात्मा गांधी पर टिप्पणी कर मुसीबत में कंगना, कांग्रेस ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

महात्मा गांधी पर टिप्पणी कर मुसीबत में कंगना, कांग्रेस ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

मुंबई। एक के बाद एक विवादित बयानों से अभिनेत्री कंगना रणौत की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अब महात्मा गांधी पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रणौत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। यह बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस मुंबई पुलिस के सामने अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी। 

क्या कहा था कंगना ने 
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेता जी के समर्थक…आप दोनों के समर्थक नहीं हो सकते। अभिनेत्री ने आगे कहा कि ये लोग सिर्फ सत्ता के भूखे थे। दूसरा गाल आगे करने से सिर्फ भीख मिलती है, आजादी नहीं। इसलिए अपने नायकों को चयन सोच समझ कर कीजिए। 

पहले आजादी को लेकर दिया था बयान 
महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी से पहले कंगना रणौत ने देश की आजादी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि 1947 में हमें आजादी नहीं भीख मिली थी। असली आजादी 2014 में मिली है। अभिनेत्री के इन्हीं बयानों के बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website