मध्यप्रदेश, राजस्थान,यूपी में 3 दिन बाद पहुंचेगा मानसून; गोवा में कमजोर पड़ा, बिहार में हीट स्ट्रोक से 12 की मौत

मध्यप्रदेश, राजस्थान,यूपी में 3 दिन बाद पहुंचेगा मानसून; गोवा में कमजोर पड़ा, बिहार में हीट स्ट्रोक से 12 की मौत

बीकानेर: दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा दक्षिण गुजरात में एंट्री ले चुकी है। मानसूनी हवाओं से देश में बने 36 मीटिरियोलॉजिकल सबडिवीजन में से महज दो में जोरदार बारिश हुई है। वहीं तीन में मानसून की सामान्य बारिश हुई है। 18 सब डिवीजन में कम और 13 में न के बराबर बारिश हुई है। कुल मिलाकर 14 जून की सुबह तक देश में 36% कम मानसूनी बारिश हुई है। हालांकि यह प्री-मानसून दौर जारी है।

माैसम विभाग के अनुसार अब 3-4 दिन पूर्वी राजस्थान में कुछ जगह बारिश के आसार हैं। बीकानेर संभाग में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 19 जून तक हल्की बारिश की संभावना है। इधर, प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून के बाद ही होने के आसार हैं।देश में मानसून की एंट्री केरल से 29 मई को हो चुकी है यानी पूर्वानुमान से 3 दिन पहले। एंट्री लेने के 15 दिन बाद यह गुजरात, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना और कर्नाटक की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जून की दोपहर तक महाराष्ट्र के पश्चिमी आधे हिस्से, गुजरात के दक्षिणी और तेलंगाना के पश्चिमी हिस्सों को कवर कर चुका है।अगले 2-3 दिनों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website