बांदा में यमुना में पलटी नाव, 40 डूबे

बांदा में यमुना में पलटी नाव, 40 डूबे

बांदा से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में डूब गई। नाव में 40 लोग सवार थे। इसमें 25 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि 11 लोग तैरकर बाहर आ गए। गुरुवार को दोपहर 3 बजे महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए नाव पर सवार होकर मायके जा रही थीं। पानी का बहाव तेज होने से पतवार टूट गया, जिससे नाव अनियंत्रित होकर डूब गई।

गोताखारों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है और अब तक चार शव निकाल चुके हैं। नाव पलटने की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, DIG, NDRF और SDRF की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website