प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए महिला घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस का दावा है कि इतिहास में पहली बार महिलाओं के लिए यह घोषणा पत्र है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा आज की महिला लड़ना चाहती है। पार्टी ने उसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस घोषणापत्र को बनाया है, ताकि महिलाओं की इस लड़ाई में मदद कर सकें।

उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया। अब जरूरी है कि महिलाओं को राजनीति में भी हिस्सेदारी दी जाए। ये काम कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की 50 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिलाओं के लिए तैयार किए गए इस घोषणा पत्र को छह हिस्से में बांटा गया है। पहला स्वाभिमान, दूसरा स्वावलंबन, तीसरा शिक्षा, चौथा सम्मान, पांचवा सुरक्षा और छठा सेहत। इससे पार्टी राजनीति में महिलाओं की असमानता को ठीक करने की कोशिश करेगीे। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी 14 प्रतिशत से भी कम है। जब महिलाओं को टिकट में ज्यादा मौके मिलेंगे, तो यह प्रतिशत बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website