पुणे में एक हफ्ते का मिनी लॉकडाउन, होटल-सिनेमा और लोकल बस सेवा बंद

पुणे में एक हफ्ते का मिनी लॉकडाउन, होटल-सिनेमा और लोकल बस सेवा बंद

पुणे। भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने सख्त फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। महाराष्ट्र के पुणे में अगले सात दिन के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। पुणे में 7 दिन के लिए होटल, सिनेमा और रेस्त्रां बंद रहेंगे। वहीं लोकल बस सेवा भी अगले सात दिन के लिए बंद कर दिया गया। यह नए आदेश शनिवार (3 अप्रैल) से लागू होंगे। इसके अलावा शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू होगा।

प्रशासन ने नई नियम जारी करते हुए कहा कि जिले के सभी बार, होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, थियेटर, पब्लिक प्लेस को 7 दिन के लिए बंद किया गया है। सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति है। किसी भी तरह के पब्लिक फंक्शन की भी इस दौरान इजाजत नहीं होगी। किसी के अंतिम संस्कार पर 20 लोग और शादी कार्यक्रम में सिर्फ 50 लोग शामिल हो पाएंगे।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भी सख्ती लागू
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र के पुणे में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है और पब्लिक प्लेस को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिले में अब 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा।

English Website