नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों के चुनाव नतीजे:त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा को बढ़त, मेघालय में हंग असेंबली

नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों के चुनाव नतीजे:त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा को बढ़त, मेघालय में हंग असेंबली

पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60, मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इन रुझानों में भाजपा गठबंधन को नगालैंड में 51 सीटें और त्रिपुरा में 35 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। मेघालय में NPP 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। एग्जिट पोल में भी यही अनुमान जाहिर किया गया था।

नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा। वहीं, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है। इधर, वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है। यानी यहां हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website