नागालैंड-मेघालय में हिंदुत्व नहीं, स्थानीय मुद्दे हावी

नागालैंड-मेघालय में हिंदुत्व नहीं, स्थानीय मुद्दे हावी

नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव की वोटिंग है। दोनों ही राज्य ईसाई बहुल हैं। मेघालय की आबादी में 75% ईसाई हैं। जबकि, नागालैंड में करीब 88% आबादी ईसाई धर्म को मानती है। क्षेत्रीय पार्टियां और कांग्रेस इन राज्यों में अपने पुराने तरीकों से वोटरों को साधने में जुटी हैं। वहीं, भाजपा की रणनीति इन राज्यों के लिए देश के अन्य राज्यों से काफी अलग है।

भाजपा का फोकस यहां हिंदुत्व की जगह लोकल मुद्दों पर है। नागालैंड और मेघालय में भाजपा की रणनीति काफी हद तक समान ही है। मेघालय में पार्टी सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। नागालैंड में भाजपा 20 उम्मीदवारों के साथ मैदान में है। कुल 80 में से 75 उम्मीदवार ईसाई और शेष भी गैर-हिंदू हैं। कांग्रेस ने दोनों राज्यों में बड़ी संख्या ईसाइयों को टिकट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website